शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: जलालाबाद। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा बुधवार की देर शाम जलालाबाद के हरिनगर स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गुरुजी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने गुरु पूर्णिमा पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु ही व्यक्ति को सही मार्ग दिखाते हुए जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।मंदिर यह भी पढ़ें- गुरुओं से मिलती है भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा : रामकिशोर दास पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने सुरेश...