शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: शामली। शहर के सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की मैनेजर मीनू संगल एवं प्रधानाचार्या उजमा जैदी ने संयुक्त रूप से पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करके किया। मुख्य अतिथि चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि गुरु ज्ञान का वह दीपक है, जो स्वयं जलकर विद्यार्थियों के जीवन में उजाला करता है और उन्हें अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाता है। गुरु के बिना ज्ञान और ज्ञान के बिना सम्मान संभव नहीं है। विद्यार्थी जीवन में शिक्षक ही विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें सफलता के लिए प्रेरित करते हैं। यह भी पढ़ें- Shamli News: शिक्षक छात्रों में ज्ञान के साथ नैतिक आदर्श भी करते है...