शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: चौसाना। ज्योति बा फूले इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव सैनी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षक और विद्यार्थी के संबंध तथा शिक्षा के महत्व को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अपने संबोधन और कविताओं के माध्यम से शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं योगदान को रेखांकित किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों...