शामली, जुलाई 3 -- Shamli News: थानाभवन। एक बोलेरो मैक्स स्वामी ने खरीदने के नाम पर कार हड़पने, किस्तों का भुगतान न करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थानाभवन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, पीड़ित ने अपनी बोलेरो मैक्स पिकअप को 29 मई 2025 को आरोपी सुमित कुमार निवासी बन्नीपुर और उसके साथी सोनू निवासी मुण्डेट के सुपुर्द किया था। आरोप है कि वाहन की किस्तें अदा करने का वादा किया गया था, लेकिन आरोपियों ने न तो किस्तों का भुगतान किया और न ही वाहन वापस किया। पीड़ित का कहना है कि वाहन वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर खरीदने के नाम पर 4.35 लाख की ठगी शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी अन्य व्यक्तियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। पीड़ित ...