शामली, जुलाई 14 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में गाय बांधने को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि चौकीदार और उसकी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी चौकीदार नदीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने बच्चों के लिए एक गाय खरीदकर घर लाया था। आरोप है कि जब वह गाय को घर के अंदर बांध रहा था, तभी उसके भाई और भतीजे ने इसका विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। यह भी पढ़ें- Kodarma News: डोमचांच में जमीन पर बाउंड्री कराने के दौरान मारपीट, थाने में शिकायत पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और जमीन पर पटक दिया, जिससे उसे चोटें आ...