Shamli News: गाइड शिविर में छात्राओं को सिखाए आत्मनिर्भरता और सेवा के गुर
शामली, अक्टूबर 30 -- Shamli News: शामली। राजकीय बालिका हाईस्कूल में गाइड शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का संचालन जिला संगठन आयुक्त (गाइड) गीता रानी कर रही हैं। शिविर में छात्राओं को स्काउटिंग एवं गाइडिंग की विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शिविर के दौरान छात्राओं को बीपी सिक्स व्यायाम, ध्वजारोहण, विभिन्न प्रकार की गांठें बांधने तथा प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा छात्राओं की एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए रोचक गतिविधि कराई गई। इसमें विभिन्न वस्तुओं को एक कपड़े से ढककर छात्राओं को टोलीवार केवल एक सेकंड के लिए दिखाया गया। इसके बाद छात्राओं ने देखी गई वस्तुओं के नाम लिखे। सबसे अधिक वस्तुओं के सही नाम लिखने वाली टोली को विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.