Shamli News: गांवों में फैला लंपी संक्रमण, अब गौशालाओं को बचाने की चुनौती
शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: जिले में लंपी बीमारी का संक्रमण लगातार नए इलाकों तक पहुंचने से पशुपालन विभाग की चिंता बढ़ गई है। कई गांवों में पशुओं के संक्रमित मिलने के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती जिले की गौशालाओं में रह रहे करीब 35 सौ से अधिक निराश्रित गोवंश को बीमारी से बचाने की है। संक्रमण फैलने के कारण विभाग ने पशु पैठ पर रोक लगा दी है, जबकि प्रभावित गांवों में बीमार पशुओं की निगरानी और उपचार कराया जा रहा है। फिलहाल गौशालाओं में बाहरी पशुओं के प्रवेश रोक दिया गया। आवारा गौवंशीय पशुओं के खिलाफ चलाया जाने वाला अभियान भी रोक दिया गया। थानाभवन क्षेत्र के गांवों में लंपी बीमारी का प्रकोप अधिक देखने को मिल रहा है। शासन से 24 हजार डोज और मंगायी गई है। यह डोज रविवार में पहुंच गयी है। यह भी पढ़ें- लिंपी रोग से गौवंश बेहाल, पशु चिकित्सा विभाग बेपर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.