Shamli News: गांधी जयंती पर क्रॉस कंट्री दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
शामली, अक्टूबर 2 -- Shamli News: शामली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला खेल कार्यालय की ओर से शुक्रवार को भैंसवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक-बालिका क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता से पहले महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद बालक वर्ग की पांच किलोमीटर और बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ कराई गई। प्रतियोगिता में प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- सत्यनारायण शिशु मंदिर में गांधी-शास्त्री जयंती पर निबंध प्रतियोगिताता बालक वर्ग में मनोज, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.