Shamli News: गम और आक्रोश के बीच संगीनों के साये में अंकित बालियान को अंतिम विदाई
शामली, अगस्त 28 -- Shamli News: बाबरी। अंकित बालियान की हत्या के बाद पोस्टमार्टम होने पर शव सुबह करीब साढ़े सात बजे बंतीखेड़ा पहुंचा। पूरे गांव में शोक छाया था। परिजनों में कोहराम मचा रहा। सुबह से ही अंकित बालियान के आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर किसी की आंख नम थी तो हत्यारों के प्रति गुस्सा भी था। बंतीखेड़ा भारी पुलिस बल एवं पीएसी के जवान तैनात थे। गम और आक्रोश के बीच अंकित बालियान को अंतिम विदाई दी गई। बुधवार की देर शाम शामली में आर्यपुरी में जिम से निकलते हुए हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद गुस्साए परिजनों एवं ग्रामीणों का देर रात तक शामली में एमएसके रोड वर्मा मार्किट के बाहर जाम लगाए रहे। ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। एडीजी भानू भास्कर एवं डीआईजी अभिषेक सिंह भी रात में शामली पहुंच गए थे। घंटों की जद्दाजेहद के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.