Shamli News: गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, भाकियू अराजनैतिक का प्रदर्शन
शामली, अक्टूबर 16 -- Shamli News: शामली। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने, असमय बारिश से प्रभावित फसलों का मुआवजा देने और आलू का बीज सस्ता उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। गठवाला खाप चौधरी व भाकियू अराजनैतिक के अध्यक्ष बाबा राजेन्द्र सिंह मलिक तथा जिलाध्यक्ष ठाकुर रविंद्र राणा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि गन्ना प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। लाखों किसान परिवारों की आजीविका इससे जुड़ी है, लेकिन डीजल, खाद, कीटनाशक, सिंचाई और मजदूरी की लागत लगातार बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- Hapur News: किसानों की मांगों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.