Shamli News: गन्ना किसानों की समस्याओं के निस्तारण को 30 अक्टूबर को लगेगा विशेष शिविर
शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: चौसाना। गन्ना किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और उन्हें राहत देने के लिए सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड ऊन में 30 अक्टूबर को एक दिवसीय विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में समिति अध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी स्वयं उपस्थित रहकर किसानों की समस्याएं सुनेंगे और नियमानुसार उनके समाधान की कार्रवाई कराएंगे। आगामी नवंबर माह में चीनी मिलों का संचालन शुरू होने से पहले किसानों को अपनी लंबित समस्याओं का निस्तारण कराने का अवसर मिलेगा। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड ऊन के अध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि इससे पहले समिति परिसर में 10 दिवसीय सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन किया गया था। मेले के दौरान किसानों की आपत्तियों को सुनकर उनका निस्तारण कराया गया था। इसके बावजूद किसानों की सुविधा और हितों को ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.