शामली, सितम्बर 25 -- Shamli News: झिंझाना। कस्बे के राम श्याम दुर्गा मंदिर में विराजमान श्री गणेश जी की प्रतिमा के विसर्जन के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आशीष मित्तल ने नारियल फोड़कर किया। इससे पूर्व पंडित वीरेंद्र दत्त शर्मा के सानिध्य में हवन-पूजन कराया गया। यजमान के रूप में मनीष संगल व उनकी पत्नी प्रीति संगल व गौरव संगल व उनकी पत्नी पूनम संगल ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं को लड्डू और मोदक का प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जसरा में गाजे बाजे के साथ विदा हुए गजानन दोपहर में महिलाओं ने कीर्तन कर भगवान गणेश...