Shamli News: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा झिंझाना, शोभायात्रा निकालकर किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन
शामली, सितम्बर 25 -- Shamli News: झिंझाना। कस्बे के राम श्याम दुर्गा मंदिर में विराजमान श्री गणेश जी की प्रतिमा के विसर्जन के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आशीष मित्तल ने नारियल फोड़कर किया। इससे पूर्व पंडित वीरेंद्र दत्त शर्मा के सानिध्य में हवन-पूजन कराया गया। यजमान के रूप में मनीष संगल व उनकी पत्नी प्रीति संगल व गौरव संगल व उनकी पत्नी पूनम संगल ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं को लड्डू और मोदक का प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जसरा में गाजे बाजे के साथ विदा हुए गजानन दोपहर में महिलाओं ने कीर्तन कर भगवान गणेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.