शामली, सितम्बर 25 -- Shamli News: शामली। शुक्रवार को गणेश उत्सव का अनंत चतुर्दशी पर्व पर समापन हो गया। श्रीगणेश मूर्तियों की भव्य शोभायात्रा निकालकर श्रद्धालुओं ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाया। इसके बाद पूर्वी यमुना नहर में विधि-विधान से विसर्जन किया। पूरे दिन गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ का जयकारा गूंजता रहा। शहर के पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री अटठे वाला देवी मंदिर में पिछले 10 दिनों से गणेश उत्सव चल रहा था। जहां रोजाना देर शाम श्रीगणेश की डमरू वादन आरती की जा रही थी। गुरूवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया और शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर्व पर श्रीगणेश उत्सव का समापन किया गा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जयकारों के साथ गणेश जी की प्रतिमा का हुआ विसर्जन मंदिर परिसर से श्री गणेश जी की पूजा अर्चना करके आरती उतारी। गणेशजी ...