Shamli News: गढी हसनपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल
शामली, सितम्बर 7 -- Shamli News: गढ़ी हसनपुर क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद कार सवार लोग वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चौसाना-थानाभवन मार्ग के गढी हसनपुर गांव मे केडीपीएस पब्लिक स्कूल के निकट मजरा प्रधान नगर निवासी सेंकी (27) पुत्र मुकेश रविवार रात बाइक से अपने गांव से चौसाना की ओर आ रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे गढ़ी हसनपुर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सेंकी बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल युवक को संभाला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायल को उपचार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.