Shamli News: गड्ढे से बचने में कार से टकराई बाइक, दंपती समेत चार बच्चे घायल
शामली, अक्टूबर 6 -- Shamli News: चौसाना। चौसाना-बिडौली मार्ग पर कमालपुर गांव के पास मंगलवार को सड़क पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में एक बाइक आगे चल रही मारुति कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपती और उनके चार बच्चे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए चौसाना स्थित अबरार अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार हादसे में बच्चों को अधिक चोटें आई हैं। कुताना गांव निवासी आरिफ अपनी पत्नी आरजू और चार बच्चों के साथ बाइक से जिला सहारनपुर के शाहपुर कुंडा खुर्द गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मंगलवार को जब वह चौसाना-बिडौली मार्ग पर कमालपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सड़क पर बने गड्ढे को देखकर बाइक सवार ने उससे बचने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.