शामली, सितम्बर 1 -- Shamli News: सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के प्रति अभिभावकों का भरोसा बढ़ाने और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में प्राथमिक विद्यालय गंगेरू-1 ने उल्लेखनीय मिसाल पेश की है। विद्यालय में चालू शैक्षिक सत्र के प्रथम चरण में 117 नए विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय को जिलास्तर पर सम्मानित भी किया गया है। वर्ष 1890 में स्थापित प्राथमिक विद्यालय गंगेरू-1 में प्रधानाध्यापक दिनकर चौहान 17 फरवरी 2009 से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के साथ शासन और बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विद्यालय में डीबीटी, शारदा कार्यक्रम और समर्थ कार्यक्रम का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन किया जा रहा है...