शामली, जुलाई 28 -- Shamli News: चौसाना। सोमवार की रात्रि गंगारामपुर-खेडकी मार्ग स्थित खेतों में बने दो ट्यूबवेलद के कमरों के ताले तोड़कर अज्ञात बदमाशो ने कट आउट,तार,बर्तन, खाट व रूटरवेटर सहित अन्य सामान को चोरी कर लिया। किसानो की चोरी की घटना मंगलवार की सुबह को लगा। किसानो ने विरोध करते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी। किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। चौसाना निवासी गुलाब सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गंगारामपुर-खेडकी मार्ग पर उनके खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़कर बदमाश कटआउट, फावड़ा, करीब तीन मीटर एल्यूमीनियम तार समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- करौदा हाथी के जंगल में चोरो का 14 नलकूपों पर धावा, तोड़फोड़ कर ले गए लाखों का सामान वहीं पास में स्थित उनके भाई संजीव कुमार के खेत में बने कमरे ...