Shamli News: खोड़समा में आवासीय प्लाट पर कब्जे का आरोप, नींव तोड़ी
शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: खोड़समा गांव निवासी महिला ने कुछ दबंग व्यक्तियों पर उसके आवासीय प्लाट पर कब्जे का प्रयास करने और प्लाट की नींव तोड़ने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत एसडीएम ऊन से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और प्लाट की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। शिकायत में कल्पना पत्नी स्वर्गीय सुमित ने बताया कि उसके पति के हक में खसरा नंबर 297, मौजा खोड़समा में 125 वर्ग मीटर का आवासीय प्लाट 11 दिसंबर 2009 को आवंटित हुआ था। इसकी स्वीकृति 29 दिसंबर 2009 को हुई थी। उसके पति ने प्लाट पर बाउंड्री की नींव भी बनवाई थी। आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद धर्मेंद्र व कुलदीप पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी खोड़समा प्लाट उन्हें देने का दबाव बनाने लगे। इनकार करने पर दोनों ने नींव उखाड़कर नष्ट कर दी。
महिला के आरोप महिला का आरोप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.