Shamli News: खोडसमा में स्व. अजय व कपिल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, कमालपुर और दूधला ने जीते पहले मुकाबले
शामली, जुलाई 20 -- Shamli News: क्षेत्र के गांव खोडसमा में रविवार को स्वर्गीय अजय एवं कपिल कुमार की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पहले दिन खेले गए दोनों मुकाबलों में कमालपुर और दूधला की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 15 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। रविवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विनोद निर्वाल, सुल्तान सिंह और अरविंद कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ प्रतियोगिता खेलने का आह्वान किया। इसके बाद पहला मुकाबला कमालपुर और मानपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कमालपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 133 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.