शामली, अक्टूबर 4 -- Shamli News: खोडसमा गांव में पुश्तैनी संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच निर्माण कार्य के विरोध पर रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक पक्ष के चार लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। बताया गया है कि गांव खोडसमा निवासी ब्रह्मपाल पक्ष की ओर से भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जयपाल पक्ष ने निर्माण का विरोध करते हुए भूमि को रास्ते की जमीन होने का दावा किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि ब्रह्मपाल अपनी पत्नी राजबीरी समेत चार अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और जयपाल, उसकी पत्नी बब्ली, बेटी प्रिंस...