शामली, जुलाई 11 -- Shamli News: चौसाना। शासन की महत्तवकांक्षी वृक्षारोपण महाअभियान के अन्तर्गत खोखरी नदी पर रविवार को जिलाधिकारी सहित जिले के तमाम अधिकारी सकौती में जुटेंगे एंव खोखरी नदी के किनारे पौधों को रोपित करेगे। इसके लिए एसडीएम ऊन ने राजस्व विभाग के अधिकारियों व वन विभाग के अधिकारियों के संग स्थलीय निरीक्षण किया। बता दें कि खोखरी नदी के जीर्णाेद्वार को पिछले एक महीने से कार्य चल रहा है। वृक्षारोपण महाअभियान को देखते हुए तहसील प्रशासन ने कमर कस ली है और तैयारियों मे जुट गए है। पंचायत राज विभाग के अधिकारी अगले चौबीस घंटे तक मौके पर रहकर तैयारियों को अन्तिम रूप मे देंगे। शनिवार को उपजिलाधिकारी ऊन विनय भदौरिया ने राजस्व विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ सकौती क्षेत्र में प्रस्तावित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ...