Shamli News: खेल प्रतियोगिता में 14 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम
शामली, अक्टूबर 24 -- Shamli News: चौसाना। मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ ऊन के तत्वावधान में शामली स्थित दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर में संयुक्त रूप से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महासंघ से जुड़े 14 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और दमखम का प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जीत हासिल करने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करने, शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए मंच उपलब्ध कराना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.