शामली, अगस्त 9 -- Shamli News: खेत में कार्य कर रहे एक मजदूर को सांप ने काट लिया, जिसके बाद मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब मजदूर खतरे से बाहर है। क्षेत्र के गांव धनेना निवासी मजदूर ब्रहमपाल पुत्र मांगेराम गांव के ही विष्णु के खेत में मजदूरी करता है। बताया जाता है कि रविवार को भी वह खेत में कार्य कर रहा था और इसी दौरान वहां बैठे एक सांप ने उसके पैर में काट लिया। जिसके बाद मजदूर ने शोर शराबा किया तो अन्य लोगों और परिजनों ने उसको तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की सूझ बूझ के बाद ब्रहमपाल की जान बच सकी और अब वह खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: भलुआर गांव में युवक को सांप ने डंसा, रेफरल अस्पताल में हुआ इलाज यह भी पढ़ें- सर्पदंश से युवक जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...