Shamli News: खेत में कार्य कर रही महिला को सांप ने काटा, हालत गंभीर
शामली, जुलाई 28 -- Shamli News: शामली। बारिश के दौरान खेत में कार्य कर रही एक महिला को सांप ने काट लिया। परिजनों ने आनन फानन में महिला को कैराना सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी दशा गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। कैराना क्षेत्र के गांव भूरा निवासी रेणु अपने पति सुमित के साथ मंगलवार को खेत में कार्य कर रही थी। बताया जाता है कि जब वह घास काट रही थी तो इसी दौरान अचानक से एक सांप ने उसके हाथ में काट लिया। महिला के शोर शराबा करने पर परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन महिला की हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को भर्ती करते हुए उसका ईलाज शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.