Shamli News: खेत में आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
शामली, अगस्त 17 -- Shamli News: थाना क्षेत्र के गांव खंदरावली में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किसान के खेत में आम के पेड़ से युवक का शव रस्सी के सहारे लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कांधला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गांव किवाना निवासी 26 वर्षीय परीक्षित के रूप में हुई है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव खंदरावली निवासी किसान रविंद्र के खेत में आम के पेड़ पर सोमवार को ग्रामीणों ने एक युवक का शव लटका देखा। शव दिखाई देने पर आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.