शामली, नवम्बर 4 -- Shamli News: विकास खंड ऊन के गांव ऊदपुर में कृषि विभाग की ओर से न्याय पंचायत स्तरीय खेत बचाओ अभियान के तहत कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को मिट्टी की सेहत बनाए रखने, मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने और टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना बेहतर और गुणवत्तापूर्ण फसल उत्पादन के लिए बेहद जरूरी है। ऊन के प्राविधिक सहायक कृषि प्रदीप कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि खेतों में जरूरत से अधिक रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग मिट्टी की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। यह भी पढ़ें- Almora News: जलवायु प्रतिरोधी और प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान' इससे भूमि की उर्वरता धीरे-धीरे कम होने लगती है। किसानों को म...