शामली, अक्टूबर 23 -- Shamli News: शामली। शुक्रवार को जनपद शामली मे कृषि भवन सभागार पर कृषि विभाग द्वारा खेत बचाओ अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि निदेशालय लखनऊ के निर्देशो के क्रम मे खेत बचाओ अभियान दिनांक 22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक विभिन्न ग्राम पंचायत स्तर पर किया जायेगा। खेत बचाओं अभियान कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में, कृषि भवन, सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से इफको से फील्ड मैनेजर द्वारा कृषकों को नैनो यूरिया, नैनो डी०ए०पी० के बारे में कृषकों को जानकारी प्रदान की तथा श्री सोनू कुमार विषय वस्तु विशेषज्ञ द्वारा कृषकों को फसल अवशेष प्रबन्धन को बढ़ावा देने और किसानों को फसल अवशेष न जलाये जाने के संबंध में जानकारी प्रदान की। सहायक विकास अधिकारी कपिल कुमार नोडल अधिकारी डे द्वारा कृषकों को प्राकृतिक खेत...