Shamli News: खेतों में बरसा सोना शहर में आफतभरी मूसलाधार बारिश
शामली, जुलाई 20 -- Shamli News: शामली। सोमवार दोपहर हुई झमाझम बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं तेज बारिश के चलते पूरे शहर में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। वहीं बारिश खेतों में खड़ी फसलों के लिए सोना साबित हुई है। धान किसानों के चेहरे खिल उठे है, जबकि शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों और बाजारों तक पानी भर जाने से शामली शहर टापू में तब्दील नजर आया। हालात यह रहे कि बारिश रुकने के कई घंटे बाद तक भी अनेक स्थानों पर पानी भरा रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह तक मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली, लेकिन करीब 10 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और काले बादल छा गए। इसके बाद शुरू हुई बारिश ने देखते ही देखते पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। हालांकि बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.