Shamli News: खेतों में बरसा सोना और शहर एवं कस्बों में आफत भरी बारिश
शामली, जुलाई 5 -- Shamli News: दोपहर जहां उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था लेकिन दोपहर के समय अचानक काले बादल आसमान में छाये और हवा भी चलने लगी। बादलों के की गर्जना के साथ ही बारिश भी शुरू हो गयी। शामली शहर में जहां रिमझिम बारिश ने अपना अहसास कराया वहीं देहात के कई क्षेत्रों में झमाझम मूसला धार बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। जबकि कुछ स्थानों पर बारिश सामान्य ही रही। कस्बों में जलभराव की समस्या बनी जबकि फसलों के लिए कृषि विशेषज्ञ बारिश को सोना बता रहे है। खासकर धान किसानों के चेहरे खिल गए है। बारिश के साथ ही धान की रौपाई भी तेज हो गयी है। इसके साथ ही चारा एवं गन्ने व अन्य फसलों के लिए बारिश फायदेमंद साबित होगी।
सुबह की उमस भरी गर्मी सुबह के समय उमस भरी गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह हवा भी गुम सी थी। दोपहर तक गर्मी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.