Shamli News: खेतों में जलभराव से फसलें बर्बाद
शामली, जुलाई 28 -- Shamli News: थानाभवन। थाना भवन क्षेत्र के किसानों ने कृषि भूमि में लगातार हो रहे जलभराव और फसलों के नुकसान को लेकर जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर निवासी किसानों कबीरा, भोजपाल, मानसिंह, चमन, प्रीतम, बनपाल एवं कृष्णपाल सहित अन्य किसानों का कहना है कि गांव की कृषि भूमि में पिछले लगभग सात वर्षों से गांव का पानी भर रहा है, जिससे हर वर्ष बारिश के समय उनकी फसलें बर्बाद हो जाती हैं। किसानों के अनुसार खेती ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है और लगातार नुकसान के कारण आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। किसानों ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान को भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका। उन्होंने प्रशासन से मौके पर जांच कराकर सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.