Shamli News: खाना बनाने को लेकर विवाद में पति पर गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप
शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: महिला थाना शामली में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट, उत्पीड़न और गला दबाकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। शहर के मोहल्ला शिवाजी पार्क कॉलोनी, फव्वारा चौक दिल्ली रोड निवासी महक पुत्री कलीम ने महिला थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 30 अगस्त 2023 को मोहल्ला हाजी कॉलोनी पंसारियान निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ झगड़ा और मारपीट करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि पति उसे खर्चा भी नहीं देता और उस पर शक करता रहता है। गत 22 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे उसका पति घर पहुंचा और खाना बनाने की बात को लेकर उसके साथ विवाद करने लगा। आरोप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.