Shamli News: खानपुर के जंगल में तीन नलकूपों से ट्रांसफार्मर का तार और तेल चोरी
शामली, अगस्त 19 -- Shamli News: थाना बाबरी क्षेत्र के गांव खानपुर के जंगल में 15 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने तीन निजी नलकूपों पर लगे 63 केवीए के ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाया। चोर ट्रांसफार्मरों को नीचे गिराकर उनके अंदर से कॉयल तार और तेल निकालकर ले गए। चोरी की घटना विक्रम सिंह पुत्र हरज्ञान सिंह, श्रीपाल पुत्र सुखबीर और हरनारायण पुत्र पृथ्वी निवासी खानपुर के निजी नलकूपों पर हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग के अवर अभियंता श्रीनिवास ने थाना बाबरी में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अवर अभियंता श्रीनिवास के अनुसार, तीनों ट्रांसफार्मरों से हुई चोरी के चलते बिजली विभाग को करीब 4 लाख 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.