शामली, अक्टूबर 1 -- Shamli News: शामली। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र शामली की ओर से उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के तहत मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना को लेकर दो दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत मालेंडी में किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान अंशु जाखड़ ने फीता काटकर किया। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को लेखन सामग्री भी वितरित की। ग्राम प्रधान ने कहा कि सरकार की योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्रामीण युवा-युवतियां खाद्य प्रसंस्करण की लघु इकाई स्थापित कर स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। इससे उन्हें रोजगार मिलने के साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे।खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षक लोकेश कुमार ने कृषि उत्पादों, खाद्यान्न, दलहन-तिलहन के प्रसंस्कृत उत्पाद, जैम, ज...