Shamli News: खनन पट्टे की आड़ में भूमि में रास्ता बनाने का आरोप
शामली, सितम्बर 29 -- Shamli News: कैराना। मंडावर में खनन पट्टे की आड़ में किसान की कृषि भूमि पर जबरन कब्जे का दबाव बनाने का आरोप लगा है। किसान का आरोप है कि खनन पट्टे से जुड़े कुछ लोग हथियारों के साथ पहुंचकर उसकी जमीन पर रास्ता बनाने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध के चलते वह अपने खेत में फसल तक नहीं उगा पा रहा है। पीड़ित ने डीएम और एसपी से शिकायत कर कार्रवाई के साथ ही परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मंगलवार को गांव मंडावर निवासी किसान हारून ने डीएम और एसपी को शिकायती पत्र भेजा है। बताया है कि गांव में यमुना नदी के तल में उसकी कृषि भूमि खसरा संख्या 615 स्थित है। इसके पास ही यमुना नदी में पांच वर्ष के लिए सरकारी खनन पट्टा आवंटित किया गया है। किसान का आरोप है कि खनन पट्टे से जुड़े कुछ लोग हथियारों से लैस होकर उसकी जमीन पर पहुंचते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.