Shamli News: खड़ी बाइक से टकराने पर दंपति घायल
शामली, अगस्त 8 -- Shamli News: बाईपास फ्लाईओवर के निकट सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकराने पर दूसरी बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गया। घायल दंपत्ति को सीएचसी में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कांधला के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सलीम अपनी पत्नी वरीशा के साथ बाइक द्वारा पानीपत से कांधला आ रहा था। पानीपत रोड पर बाईपास फ्लाईओवर के निकट सड़क किनारे खड़ी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई, जिसमें सलीम और उसकी पत्नी वरीशा घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल दंपति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.