शामली, जुलाई 27 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के गांव भभीसा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अचानक एक काला नाग निकल आया। सांप को देखते ही कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर काले नाग को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया, जिससे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। थाना क्षेत्र के गांव भभीसा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सोमवार को एक काला नाग निकल आने से कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे, तभी परिसर में अचानक जहरीला काला नाग दिखाई दिया। सांप को देखते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग सुरक्षा की दृष्टि से कार्यालय से बाहर निकल आए।कार्यालय में तैनात अंकित कुमार ...