शामली, सितम्बर 9 -- Shamli News: शामली। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विजयी छात्रों के सम्मान में बुधवार को विद्यालय के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जनपद मुजफ्फरनगर स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 38वीं क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शामली के खिलाड़ियों ने मेरठ प्रांत का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग के 68 किलोग्राम भार वर्ग में कार्तिक ने तृतीय स्थान तथा 75 किलोग्राम भार वर्ग में प्रीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- 25 पदकों के साथ आदर्श शिशु मंदिर इं...