शामली, अगस्त 29 -- Shamli News: चौसाना। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित बच्चों के चिकित्सक के क्लीनिक में घुसकर मारपीट करने के मामले में घटना के पांच दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में नाराजगी है। परिजनों ने चिकित्सक की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। बताया गया कि 25 अगस्त को मुख्य बाजार में बड़े मदरसे के निकट स्थित चिकित्सक राशिद अली पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी अजीजपुर के क्लीनिक में नकाबपोश करीब आधा दर्जन युवक घुस गए थे। आरोप है कि युवकों ने चिकित्सक के साथ मारपीट की। पूरी घटना क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। घटना के बाद व्यापारियों के विरोध पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों का आरोप है कि पांच दिन बीतने के बावजूद पुलिस आर...