Shamli News: क्लीनिक की सील तोड़ने पर एफआईआर, अभद्रता का जिक्र नहीं
शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: कैराना। गांव रामड़ा में चार क्लीनिकों की सील तोड़े जाने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग के सह नोडल अधिकारी की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए तीन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। खास बात यह है कि सह नोडल अधिकारी ने मौके पर कार्रवाई का विरोध कर अभद्रता और हाथापाई के प्रयास का भी दावा किया था, लेकिन एफआईआर में इसका जिक्र तक नहीं। ऐसे में एक घटनाक्रम को लेकर दो कहानियां सामने आने से सवाल उठ रहे हैं। सोमवार शाम स्वास्थ्य विभाग के सह नोडल अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी कोतवाली पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि दो दिन पहले गांव रामड़ा में आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर चार क्लीनिकों को सील किया गया था। आरोप था कि क्लीनिक संचालकों ने बिना अनुमति के सील तोड़ दी। इसकी सूचना मिलने पर वह ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.