Shamli News: क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई और जांच के अधिकार क्षेत्र को लेकर विवाद गहराया
शामली, अक्टूबर 11 -- Shamli News: नगर में क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई और जांच के अधिकार क्षेत्र को लेकर विवाद गहराने लगा है। एक ओर सील किए गए क्लीनिक दोबारा खुलने के मामले सामने आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जांच के दौरान चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग के सहायक नोडल अधिकारी आमने-सामने आ गए। बीयूएमएस चिकित्सक ने जांच करने पहुंचे सहायक नोडल अधिकारी के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाते हुए नोटिस लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने गंभीर आरोप भी लगाए हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार टीम के साथ मोहल्ला बिसातियान स्थित एक क्लीनिक पर जांच के लिए पहुंचे। यहां वह बीयूएमएस चिकित्सक डॉ. शाहनवाज अहमद को नोटिस देने लगे, तो चिकित्सक ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया। डॉ. शाहनवाज का कहना था कि उनके पास संबंधित विभाग से पंजीकरण है और उनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.