Shamli News: क्रिकेट एकेडमी में रक्तदान शिविर
शामली, अगस्त 30 -- Shamli News: शामली। सर्वोदय जन कल्याण समिति द्वारा रविवार को शामली क्रिकेट एकेडमी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 20 यूनियन रक्तदान किया गया। रविवार को शहर के नहर पटरी स्थित शामली क्रिकेट एकेडमी में सर्वोदय जन कल्याण समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान बाहर से आई ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया, जिसमें खिलाडियों ने 20 यूनिट रक्तदान किया। साथ ही लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया ताकि आवश्यकता पडने पर किसी की जान को बचाया जा सके। इस अवसर पर राशिद, काजल, खुशी, नूतन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.