शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कैड़ी के जंगल में चोरों ने एक ही रात में नौ किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए केबल, कटआउट की पत्ती, स्टार्टर समेत अन्य उपकरण चोरी कर लिए। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी की जानकारी हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के गांव बनतीखेड़ा निवासी संजीव पुत्र मांगे राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के कई किसानों के नलकूप ग्राम कैड़ी के जंगल में स्थित हैं। 19 अगस्त की शाम किसान अपने-अपने नलकूपों पर गए थे। उस समय सभी नलकूप सही हालत में थे। आरोप है कि 19 और 20 अगस्त की रात चोरों ने नलकूपों को निशाना बनाया।सुबह खेतों पर पहुंचने पर किसानों को नलकूपों से सामान चोरी होने की जानकारी मिली। चोर राजकुमार, संजीव, बिरजपाल, प...