Shamli News: कैराना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर के पास मिला मजदूर का शव
शामली, जुलाई 5 -- Shamli News: शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कैराना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया। काफी जददो जहद के बाद में उसकी शिनाख्त बिहार निवासी रवि के रूप में हुई जो मेहनत मजदूरी करता था। रविवार सवेरे शहर के कैराना रोड स्थित एसपी आवास से कुछ दूरी पर पूर्वी यमुना नहर पुल के पास ग्राम खेड़ी करमू के जंगल में लगभग 40 वर्षीय पुरुष का शव पड़ा मिला। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक ने काले रंग की पैंट पहन रखी थी। मौके से एक चेकदार शर्ट और एक जोड़ी चप्पल भी बरामद की गई है। पुलिस ने शव की तलाशी लेती हुई शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन शव की श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.