Shamli News: कैराना में विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार
शामली, सितम्बर 2 -- Shamli News: कैराना। नगर पालिका ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 92.62 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी दे दी है। इसमें करीब 32 करोड़ रुपये नगर में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों, सफाई व्यवस्था को बेहतर करने और प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर खर्च किए जाएंगे। अब कार्यों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका सभाकक्ष में बुधवार को पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी की अध्यक्षता व ईओ समीर कुमार कश्यप के संचालन में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया।
बजट पर चर्चा बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद 92 करोड़ 62 लाख 91206 रुपये का मूल बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। पालिका के आय-व्यय के अनुमान में 37 लाख 91206 रुपये का लाभ दर्शाया गया है। वहीं, बजट में नगर की जरूरतों को ध्यान में रखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.