शामली, जुलाई 2 -- Shamli News: नगर में ओवरलोड के कारण बिजली सप्लाई की समस्या बनी हुई है। बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी से मुलाकात की। इसके बाद देवी मंदिर विद्युत फीडर पर दस दिन के अंदर पांच एमवीए के नए विद्युत ट्रांसफार्मर को लगाने की मंजूरी दे दी गई। नगर में देवी मंदिर विद्युत फीडर से विद्युत सप्लाई की जाती है। यहां की क्षमता 20 एमवीए है, जबकि लोड अधिक है। इससे चलते बार-बार सप्लाई बंद करनी पड़ती है। समस्या के समाधान के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष विपुल जैन, नगर महामंत्री रामकुमार सिंघल, युवा अध्यक्ष वरुण सिंघल और युवा महामंत्री अभिषेक गोयल मेरठ में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी रविश गुप्ता से मिले। व्यापार मंडल में एमडी ...