शामली, अक्टूबर 15 -- Shamli News: झिंझाना। कैराना के बाद अब झिंझाना में भी दो मस्जिदों में लाउडस्पीकर की तेज आवाज को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने शासन की निर्धारित गाइडलाइन का उल्लंघन कर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने के आरोप में दो मस्जिदों के इमामों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5:56 बजे उपनिरीक्षक राकेश गौतम पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मोहल्ला शाहमुबारिक स्थित तकिया वाली मस्जिद में लाउडस्पीकर से तेज आवाज में अजान होती सुनाई दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां इमाम नहीं मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ में इमाम की पहचान जीशान पुत्र निजायत अली निवासी मोहल्ला शाहमुबारिक के रूप में हुई। इसके बाद शाम करीब 6:02 बजे पुलिस को मोहल्ला सलारा की ओर वाली मस्जिद में भी तेज आवाज में लाउडस्पीकर ...