शामली, सितम्बर 6 -- Shamli News: कस्बे के मौहल्ला मौलानान में घर के बाहर लगे कैमरों को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने पड़ोसी पर मारपीट, जेब से नकदी रनिकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद थाना कांधला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौहल्ला मौलानान निवासी अजीम सिद्दीकी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले नदीम चौहान ने अपने मकान के बाहर कैमरे लगा रखे हैं। आरोप है कि कैमरों से गली में आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों को जूम करके देखा जाता है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कोर्ट के आदेश पर महिला से मारपीट का केस इसे लेकर मोहल्लेवासियों ने विरोध किया था। प्रार्थना पत्र के अनुसार आरो...