शामली, जुलाई 20 -- Shamli News: थानाभवन। संवाददाता। नगर पंचायत थानाभवन द्वारा कैच द रेन- जहाँ गिरे, वहीं संचित करें (भूजल सप्ताह) अभियान के अंतर्गत सोमवार को वार्ड-16 स्थित सनातन धर्म पब्लिक हाई स्कूल में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों को वर्षा जल संचयन के महत्व से अवगत कराया गया तथा जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छ भारत मिशन 2.0 एवं जल शक्ति मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुशयदा एवं अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा के निर्देशन में किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि वर्षा जल को रेनवॉटर हार्वेस्टिंग प्रणाली के माध्यम से संचित कर भूजल स्तर में सुधार किया जा सकता है। साथ ही व...