Shamli News: केंद्रीय मंत्री शिवराज के संकल्प को शामली में आगे बढ़ाएंगी डॉ. पूनम तोमर
शामली, जुलाई 14 -- Shamli News: शामली। नई दिल्ली के पूसा परिसर में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित पर्यावरण संरक्षण संकल्प कार्यक्रम एवं वृक्ष मित्र संवाद का असर अब जनपद शामली में भी दिखाई देगा। कार्यक्रम से प्रेरित होकर बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिका डॉ. पूनम तोमर ने जिले के प्राथमिक विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया है। डॉ. पूनम तोमर ने बताया कि शामली में एक पेड़, पांच साथी अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाएगा और पांच अन्य लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेगा। इस अभियान में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.